सीता की घरवापसी पर बसंत सोरेन के दावे को ले अमर बाउरी ने कहा, PM मोदी के…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Amar Bauri on Basant Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के भाई बसंत सोरेन ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा था कि Sita Soren बहुत जल्द घर वापसी कर सकती हैं।

बसंत सोरेन की ओर से सीता सोरेन की घर वापसी के बयान पर झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने प्रतिक्रिया दी है।

अमर बाउरी ने Basant Soren के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरे देश में लोग चाहते हैं कि वह BJP के टिकट पर चुनाव लड़े। PM मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित बनाने में अपना योगदान दे।

देश भर में कई ऐसे लोग हैं जो कांग्रेस का टिकट ठुकरा कर भाजपा के साथ आए हैं। सीता सोरेन भी BJP के साथ आईं हैं, वह खुश भी हैं और जीतेंगी भी। ऐसे परिस्थिति में बसंत सोरेन का दावा सिरे से खारिज किया जाता है।

उन्होंने कहा कि Lok Sabha Elections के बाद बहुत सी चीजें बदलने वाली है। परिवारवाद-वंशवाद की राजनीति का यह आखिरी चुनाव होगा, पूरी तरह से उनका खात्मा होगा और देश आगे बढ़ेगा। जितने भी विरोधी हैं वह वंशवाद, परिवारवाद, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार की आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं।

चुनाव के बाद भारत के प्रगति का नया मार्ग प्रशस्त होगा, विकसित भारत के लिए हम सब लोग आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस पस्त है, इस चुनाव के बाद अस्त हो जाएगी।

बता दें कि करीब दो महीने पहले सीता सोरेन ने BJP का दामन थामा था। वह दुमका लोकसभा सीट से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। सीता सोरेन झारखंड सरकार में मंत्री बसंत सोरेन की भाभी हैं।

बसंत सोरेन ने दावा किया है कि सीता सोरेन का BJP से मोहभंग हो गया है और वह वापस अपने परिवार में लौट सकती हैं। सीता सोरेन फिलहाल जामा क्षेत्र से विधायक हैं।

Share This Article