Police arrested Sanjay Manjhi on rape chargesखूंटी मुरहू थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी संजय मांझी ( 34) को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि दुष्कर्म का आरोपित संजय मांझी मूल रूप से कर्रा थाना क्षेत्र के हसबेड़ा गांव का रहने वाला है
और वर्तमान में मुरहू थाना के बिचना गांव में रहता था। संजय मांझी पर आरोप है कि उसने सात अप्रैल को बिचना सरना टोली के पास युवती से दुष्कर्म किया था। इस संबंध में पीड़िता की मां ने मुरहू थाने में धारा 64(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कराया था।
छापेमारी दल में मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक कंचन कुमार कुशवाहा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।