रांची में मटका के अवैध कारोबार पर लगाम कसने में पुलिस नाकाम, डेली 50 लाख से ज्यादा के लग रहे दांव

News Aroma Media
4 Min Read
#image_title

न्यूज़ अरोमा रांची : रांची में मटका का अवैध कारोबार नासूर बन चुका है। इसपर रोक लगा पाने में पुलिस भी कामयाब नहीं हो पा रही है। वजह पुलिस की खुद की इसमें मिलीभगत है।

पुलिस छापेमारी तो करती है, लेकिन मटका चलाने वाला सरगना कभी नहीं पकड़ा जाता।

मटका की वजह से रांची के दो थानेदारों को शोकॉज भी किया जा चुका है, लेकिन इस अवैध धंधे पर लगाम नहीं लग पा रहा।

रांची के तीन दर्जन से ज्यादा अड्डों में हर दिन 50 लाख से ज्यादा के दांव लगते हैं। इस हिसाब से हर महीने 15 करोड़ तक के मटका का कारोबार हो रहा है।

क्यों ऑनलाइन मटका खेल अधिक पसंदीदा है? - SATTA MATKA BLOG'S

- Advertisement -
sikkim-ad

शहर में बढ़ते अपराध की है जड़

मटका के इन अंडो में लगने वाले दांव से शहर में अपराध बढ़ रहे हैं। रांची में चोरी, झपटमारी करने वाले अपराधी मटका के अड्डों पर पहुंचकर अपना दांव लगाते हैं।

इसके अलावा रंगदारी मांगने वाले और लूटपाट करने वाले अपराधियों का भी जमावड़ा लगता है।

इन अापराधिक कैटेगरी के अलावा जमीन पर कब्जा दिलाने वाले गिरोह के लोग भी मटका के अड्डों पर पहुंचते हैं। थानों की मिलीभगत से लंबे समय से यह खेल रांची में चल रहा है।

कल्याणजी भगत के सामने कैसे रतन खत्री ने कैसे जमाया था 'मटके का धंधा'

मटका किंग फरार, पुलिस की छापेमारी महज आईवॉश

रांची के मेन रोड स्थित फूल दुकान के पीछे चलने वाले मटका अड्डे पर पुलिस ने हर बार की तरह बीते एक दिसम्बर को भी छापेमारी की थी। लेकिन मटका किंग बंटी नहीं पकड़ा गया।

मेन रोड जैसे प्राइम अड्डे पर बेखौफ मटका चलाने वाले बंटी के अड्डे पर करीब तीन साल के बाद बड़ी कार्रवाई की गई। इसी तरह सुखदेव नगर इलाके के अड्डे पर भी छापेमारी की गई, वहां से भी सरगना नहीं पकड़ा गया है।

दस कल्याण मटका टिप्स जो वास्तव में आपकी जीत में मदद करेंगे - SATTA MATKA  BLOG'S

शहर में यहां चल रहा मटका का खेल

शहर के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित मेन रोड कलाल टोली, चुटिया थाना क्षेत्र, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लीची बगान और जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे, सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम, इंद्रपुरी रोड नंबर 10, अलकापुरी खादगढ़ा सब्जी मंडी और किशोरगंज संस्कृत कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में मटका का अड्डा चलता है।

इसके अलावा लोअर बाजार, नामकुम थाना बॉर्डर, मौलाना आजाद कॉलोनी के पास व रातू थाना क्षेत्र भी मटका कारोबार से अछूता नहीं रह गया है।

क्या है मटका का गेम

रांची में मटका कारोबार अलग अलग टाइम पर किया जा रहा है। अलग-अलग समय में यह टाइम गेम ओपेन होता है। भूतनाथ मटका शाम के 5.50 बजे ओपेन होता है और 8.50 बजे क्लोज हो जाता है।

जबकि बरली मटका रात के 9.50 बजे ओपेन होता है और रात के 12.50 बजे क्लोज हो जाता है। लेकिन मटका खेलने वालों को इसका रिजल्ट अगले दिन सुबह छह-सात बजे मिल पाता है।

इसके अलावा शक्ति मटका दिन के 2.50 बजे ओपेन होता है और शाम 4.50 बजे क्लोज हो जाता है।

Share This Article