पलामू में पुलिस ने छापेमारी कर पिस्टल के साथ 3 को किया गिरफ्तार

Central Desk
1 Min Read

मेदिनीनगर: औरंगाबाद, टंडवा (बिहार) पुलिस और हुसैनाबाद थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में ग्राम बेनीखुर्द में पुलिस ने छापामारी कर तीन व्यक्तियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में रोशन कुमार सिंह, प्रियेश कुमार सिंह उर्फ भीम और सचिन कुमार के नाम शामिल हैं। गिरफ्तारी के दौरान रोशन कुमार सिंह के कमर से एक पिस्टल, गोली और दो मैग्जीन बरामद किया गया है।

सोमवार को हुसैनाबाद थाना में 3 आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। थाना प्रभारी के अनुसार इन आरोपितों ने सीएसपी संचालक से 4 लाख 74 हजार रुपये लूटने की बात स्वीकार की है।

इसके अलावा कई कांडों में भी संलिप्तता स्वीकारी है। गिरफ्तार सभी आरोपितों के पास से एक पिस्टल, 2 मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस, 7.65 एमएम की गोली, 5 मोबाइल बरामद हुआ है।

Share This Article