2 मामलों में कुर्की तामिला कराने गई पुलिस, एक में कार्रवाई वापस, दूसरे में अभियुक्त ने कर दिया सरेंडर

अभियुक्त बबलू यादव घर से फरार था। जब घरवालों ने कुर्की की जानकारी उसे दी तो उसने बरही थाने में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया

neha@newsaroma.com

हजारीबाग: बरही पुलिस (Barhi Police) SDPO नाजिर अख्तर के निर्देशन और इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी की अगुवाई में दो अभियुक्तों के घर कुर्की तामिल कराने गई थी।

एक में जमानत के कागजात देखकर कुर्की की कार्रवाई रोक दी गई तो दूसरे में अभियुक्त ने सरेंडर (Surrender) कर दिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

रामगढ़ पोर्ट से निर्गत जमानत के कागजात के कारण नहीं हुई कुर्की

पहले मामले में मांडू थाना कांड संख्या 249/ 2008 GR 2295/2008 के अभियुक्त संजय सिंह पिता- स्व. राधेश्याम सिंह ग्राम : बरसोत, थाना : बरही, जिला : हजारीबाग शामिल है।

SDPO की उपस्थिति में पुलिस अभियुक्त के घर पहुंची, जहां अभियुक्त की पत्नी ने न्यायालय रामगढ़ कोर्ट (Ramgarh Court) से निर्गत जमानत का रिकॉल प्रस्तुत किया। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए कुर्की वापस भेजा गया।

पहले फरार था अभियुक्त,बाद में किया सरेंडर

दूसरे मामले में कांड संख्या 470/16 के फरार अभियुक्त बबलू यादव पिता स्व.- सरयू यादव, ग्राम : सिंगापुर ओरिया थाना : बरही, जिला : हजारीबाग को न्यायालय हजारीबाग से निर्गत कुर्की के पेपर को परिजनों ने दिखाया।

अभियुक्त बबलू यादव घर से फरार था। जब घरवालों ने कुर्की की जानकारी उसे दी तो उसने बरही थाने में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया।

उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थित होने के लिए भेजा गया।