किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरें राजनीतिक दल : दिग्विजय सिंह

Central Desk
1 Min Read

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने किसानों पर की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक दलों से किसानों के समर्थन में ट्विटर से आगे चलकर सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, जिन 16 राजनीतिक दलों ने किसान विरोधी कानूनों के कारण राष्ट्रपति अभिभाषण का बहिष्कार किया है, उन्हें किसानों के पक्ष में ट्विटर से आगे चल कर, सड़कों पर उतरना चाहिए।

राजनाथ जी, आपने टिकैत जी के पक्ष में कंधे से कंधा मिला कर किसानों के लिए संघर्ष करने का वादा किया था, अब कब करेंगे?

सिंह ने आगे कहा, भाजपा वही कर रही है जो ब्रिटिश हुकूमत ने आजादी की लड़ाई में भारत लड़ रहे सेनानियों के विरुद्ध किया था। सिडेशन का केस लगाया था। गोरे चले गए चेले छोड़ गए।

Share This Article