Latest NewsUncategorizedफर्जी पासपोर्ट के साथ भारत में रह रही पोर्न स्टार गिरफ्तार, दोस्त...

फर्जी पासपोर्ट के साथ भारत में रह रही पोर्न स्टार गिरफ्तार, दोस्त ने फोड़ा भांडा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Porn Star Rhea Birde: भारत में अवैध तरीके से फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ रह रही पोर्न स्टार रिया बर्डे (Porn Star Rhea Birde) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के उल्हासनगर से पुलिस ने रिया को गिरफ्तार किया है। बताते चलें रिया बर्डे (Ria Birde) को आरोही बर्डे के नाम से भी जाना जाता है।

पूरे परिवार ने बनवाया था फर्जी दस्तावेज

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को खबर मिली थी कि अम्बरनाथ के नेवाली इलाके में एक बांग्लादेशी परिवार फर्जी दस्तावेज़ों के साथ रह रहे हैं।

जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। जांच में पता चला कि अमरावती के एक निवासी ने रिया और उसके तीन सहयोगियों के लिए फर्जी दस्तावेज़ (Fake passport) तैयार किए थे, ताकि वे भारत में रह सकें।

रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी के माता-पिता फिलहाल कतर में हैं। पुलिस ने न केवल रिया बल्कि उसके पूरे परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें उसकी मां अंजलि बर्डे जिन्हें रूबी शेख भी कहा जाता है, पिता अरविंद बर्डे, भाई रवींद्र रियाज शेख और बहन रितु मोनी शेख शामिल हैं।

हिल लाइन पुलिस ने रिया और अन्य चार लोगों के खिलाफ विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14(A) और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब उन चार अन्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है, जो इस मामले में शामिल थे।

मां ने नागरिकता पाने के लिए की थी शादी

मामले में आरोप है कि रिया की मां ने भारत की नागरिकता हासिल करने के लिए जानबूझकर अमरावती के एक व्यक्ति से शादी की थी। इस तरह उन्होंने एक नई पहचान बना ली। बाद में उन्होंने और उनके बच्चों ने झूठे दस्तावेजों का सहारा लेकर भारत की नागरिकता प्राप्त की और पासपोर्ट बनवाए।

दोस्त ने फोड़ा भांडा

यह मामला तब उजागर हुआ जब रिया के एक मित्र को जानकारी मिली कि वह बांग्लादेश की मूल निवासी है और अवैध रूप से भारत में रह रही है।

जिसके बाद इस दोस्त ने तत्काल इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। इसके बाद, पुलिस ने रिया के दस्तावेजों (Documents) की जांच शुरू की और भंडाफोड़ हो गया।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...