गोड्डा लोकसभा सीट से प्रदीप यादव कल करेंगे नामांकन, मल्लिकार्जुन खड़गे रहेंगे मौजूद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Congress Candidate Pradeep Yadav Nomination : गोड्डा लोकसभा सीट (Godda Lok Sabha Seat) से कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार प्रदीप यादव (Pradeep Yadav) सोमवार को नामांकन (Nomination) पर्चा दाखिल करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि नामांकन करने समाहरणालय प्रदीप यादव सामान्य तरीके से जाएंगे। इसके बाद गोड्डा के मेला मैदान में जनसभा के आयोजन का आयोजन किया गया है।

इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (CM Champai Soren), पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) सहित कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

वहीं, गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन के दिन उनके समर्थन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रोड शो किया था।

Share This Article