पुलकित सम्राट के साथ सुस्वागतम खुशामदीद में नजर आएंगे जमशेदपुर के प्रशांत

News Aroma Media
1 Min Read

रांची/मुंबई: अभिनेता पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की आने वाली फिल्म सुस्वागतम खुशामदीद में छोटे शहर झारखंड के जमशेदपुर के प्रशांत सिंह भी नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म के निर्देशक धीरज कुमार हैं। यह फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है, जो प्यार, दोस्ती और हमदर्दी का संदेश देने में यकीन करते हैं।

इस फिल्म की शूटिंग प्रारंभ हो गई है।

फिल्म में प्रशांत, इनाम के किरदार में नजर आएंगें, जो अपने दोस्त सलमान के साथ हमेशा साये की तरह खड़े रहते हैं।

प्रशांत इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

उन्होंने बताया, फिल्म की कहानी इसाबेल कैफ के इर्दगिर्द घूमती है।

इसमें अमन (पुलकित) और उसका दोस्त एक तरफ है। सलमान और इनाम दूसरी तरफ।

पुलकित और इसाबेल कैफ एक दूसरे से प्यार करते हैं, जबकि सलमान इसाबेल कैफ के दीवाने हैं।

उन्होंने कहा, यह एक रोमांटिक फिल्म है, जो सभी को हंसाते हुए एक सामाजिक संदेश देने की कोशिश करती नजर आएगी।

प्रशांत की एक कन्नड फिल्म भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा वे चार-पांच म्यूजिक वीडियो भी कर चुके हैं।

 प्रशांत जल्द ही दो वेब सिरीज भी लेकर आने वाले हैं। इसमें एक जमशेदपुर की कहानी पर आधारित है।

Share This Article