Latest NewsUncategorizedप्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपनी बेटी मालती मैरी का क्यूट वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपनी बेटी मालती मैरी का क्यूट वीडियो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर हॉलीवुड (Hollywood) तक अपनी पहचान बना चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Desi Girl Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपने आधिकारिक Instagram पर एक Video साझा किया है, जिसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Mary) के साथ इंजॉय करती नजर आ रही हैं।

इस Video में बेटी मालती को प्रियंका चोपड़ा ने गोद में ले रखा है और बैकग्राउंड में गाना चल रहा है ‘ससुराल गेंदा फूल।

Video को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे प्रियंका बेटी को डांस की Practice करा रही हैं। हालांकि, Video में प्रियंका नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन Video के आखिर में उनकी जोर से हंसने की आवाज साफ सुनाई दे रही है। Video में मालती का भी चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

प्रियंका से मालती का चेहरा दिखाने की अपील दर्शक लगातार कर रहे थे

मां-बेटी के इस Video फैंस लगातार Comment कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इनमें से कुछ ऐसे हैं, जो प्रियंका से मालती का चेहरा दिखाने की अपील भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई, 2018 में एक-दूसरे को Date करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने Priyanka को उनके जन्मदिन पर Propose किया। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली।

इसके बाद प्रियंका और निक 01 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा इस साल सेरोगेसी (Surrogacy) के जरिये Maa बनी हैं।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...