दोषियों को सजा लड़कियों के लिए साबित होगा मील का पत्थर, तारा शाहदेव ने…

नेशनल शूटर तारा शाहदेव ने कहा कि ये सजा अन्य लड़कियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज नौ वर्ष बाद न्याय मिला है। वे गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि सजा सुनने के बाद बहुत सुकुन मिल रहा है। CBI ने बहुत अच्छा काम किया।

News Aroma Media
#image_title

रांची : नेशनल शूटर तारा शाहदेव (Tara Shahdev) ने कहा कि ये सजा अन्य लड़कियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज नौ वर्ष बाद न्याय मिला है। वे गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

उन्होंने कहा कि सजा सुनने के बाद बहुत सुकुन मिल रहा है। CBI ने बहुत अच्छा काम किया। इससे देश में पीड़ितों को न्याय पर और ज्यादा भरोसा बढ़ेगा।

तारा शाहदेव ने कहा…

मुझे आज भी याद है कि रकीबुल ने कहा था कि तुम कहां जाओगी, कहां तुम्हें न्याय मिलेगा लेकिन अदालत के फैसले से मैं संतुष्ट हूं। इसके लिए उन्होंने अदालत और सभी साथ देने वालों का आभार जताया।

दूसरी ओर सिविल कोर्ट में Tara Shahdev मामले में फैसला सुनने के लिए क्या आम, क्या खास सभी लोग बेताब थे। हर कोई सुबह से ही फैसले का इंतजार कर रहा था। फैसला आने के बाद लोग काफी खुश दिख रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था।