पंजाब के CM भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के घर किलकारियां गूंजी हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को बेटी को जन्म दिया है।

इसकी जानकारी खुद CM Bhagwant Mann ने सोशल Media Platform X के माध्यम से दी।

CM भगवंत मान ने अपने पोस्ट में लिखा, ”भगवान ने मुझे बेटी के रूप में उपहार दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।”

वहीं भगवंत मान के पिता बनने पर सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

बता दें कि CM भगवंत मान ने 7 जुलाई 2022 को डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ दूसरी शादी की थी। शादी समारोह एकदम सादा रखा गया था जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal, आप सांसद राघव चड्ढा समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए थे।

Share This Article