झारखंड में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां, राजेश ठाकुर ने…

News Aroma Media
2 Min Read

Bharat Jodo Nyay Yatra Jharkhand: राजधानी के संगम गार्डेन में आयोजित प्रदेश कांग्रेस के विस्तारित कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड में Bharat Jodo Nyay Yatra की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को कई दिशा-निर्देश दिये।

ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर झारखंड के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जाएगी। पंचायत स्तर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को इस यात्रा में भागीदार बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य ही झारखंड में यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का है। बैठक के बाद से ही सभी जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को इस यात्रा की निमित्त तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने न्याय यात्रा को देखते हुए प्रत्येक जिला में कंट्रोल रूम की स्थापना करने, सामाजिक संगठनों, INDIA गठबंधन दलों के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त पेशेवर खिलाड़ियों, कलाकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों तथा विशेष कार्य के लिए उच्च स्तरीय सम्मान प्राप्त व्यक्तियों को न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का निर्देश दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड तीसरा ऐसा राज्य होगा जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा सबसे ज्यादा दिनों तक रहेगी।

- Advertisement -
sikkim-ad

हमें मौका मिला है कि हम झारखंड में इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं और जिन जिलों से यात्रा नहीं गुजरेगी वहां के कांग्रेसजनों को भी बढ़-चढ़कर इस यात्रा में भाग लेना है। झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह प्रण लेना होगा कि हम पूरे देश में इस यात्रा को सफल बनाने में अव्वल दर्जा प्राप्त करें।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बन्धु तिकी, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गप्ता, बादल पत्रलेख, प्रदीप यादव, अकेला यादव, अनूप सिंह, अम्बा प्रसाद सहित कई नेता मौजूद थे।

Share This Article