Bharat Jodo Nyay Yatra Jharkhand : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
इसमें झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी उपस्थित हुए।
बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी की 14 जनवरी से मणिपुर से शुरूआत होने वाली भारत जोड़ा न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Jharkhand Pradesh Congress Committee) के महासचिव सह Media प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, और बिहार होते हुए झारखंड में प्रवेश करेगी।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा झारखंड में 804 KM तय करेगी और 13 जिलों से होकर गुरजेगी। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का 8 दिनों का प्रवास झारखंड में होगा।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा 15 राज्य, 110 जिले से होते हुए सामाजिक न्याय और जनता के मूल सवालों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की दयनीय स्थिति, जातिगत जनगणना आदि जैसे मसलों पर जन-जागरण करेगी।