Latest Newsझारखंडराहुल ने कहा- देश कोरोना मृत्यु दर में आगे और विकास दर...

राहुल ने कहा- देश कोरोना मृत्यु दर में आगे और विकास दर में पीछे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है।

इस बार उन्होंने मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि कई एशियाई देशों की तुलना में भारत में कोरोना से हुई मौत के मामले में आगे है लेकिन विकास दर के मामले में काफी पीछे है।

राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड यह है कि भारत कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित मृत्यु दर के मामले में कई एशियाई देशों से आगे है और विकास दर में पीछे है।

अपने ट्वीट के साथ राहुल ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री कौशिक बसु द्वारा संग्रहित आंकड़े को साझा करते हुए कहा कि मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड बताता है कि कोरोना मृत्यु दर में भारत सबसे आगे और जीडीपी दर में सबसे पीछे है।

राहुल गांधी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, वियतनाम और म्यांमार समेत कई एशियाई देशों के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस के कारण प्रति 10 लाख आबादी पर मरने वालों की संख्या ज्यादा है। वहीं आंकड़ों में यह भी बताया गया है कि जीडीपी वृद्धि दर के मामले में भारत इन देशों से काफी पीछे है।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...