Raid in Lord of the Drinks : राजधानी रांची के रातू रोड में मॉल ऑफ रांची (Mall of Ranchi) में स्थित बार Lord of the Drinks में शनिवार की देर रात छापेमारी की गई।
सुखदेव नगर थाना पुलिस ने देर रात तक बार खुले होने पर उक्त कार्रवाई की है। मामले में सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने मैनेजर मनीष सिंह (Manish Singh) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने Sound System सहित शराब और अन्य चीजों को भी जब्त किया है।
बताते चलें तेज आवाज में देर रात तक डिस्को में आवाज गूंज रही थी। साथ ही देर रात तक बार में जाम छलकाया जा रहा था।