Latest NewsUncategorized… और अचानक बुलेट ट्रेन निर्माण स्थल पर पहुंच गए रेल मंत्री...

… और अचानक बुलेट ट्रेन निर्माण स्थल पर पहुंच गए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बताया…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Railway Minister Ashwini Vaishnav: PM मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना Bullet Train को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnav ने एक अहम जानकारी साझा की है।

अश्विनी वैष्णव मुंबई के विक्रोली और Bandra Kurla Complex में बुलेट ट्रेन निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार्य की समीक्षा की। तब उन्होंने कहा कि High-Speed रेल कॉरिडोर का पहला चरण जुलाई-अगस्त 2026 में शुरू होगा। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य चरण शुरू होंगे। पहला चरण सूरत और बिलिमोरा के बीच शुरू होगा।

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे 21 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई गई है। देश में समुद्री सुरंग से चलने वाली यह पहली ट्रेन होगी। 21 किमी लंबी सुरंग मुंबई में HSR से शुरू होगी। यह सुरंग कल्याण शिलफाटा मार्ग से होकर गुजरेगी। इसका 7 किलोमीटर का हिस्सा ठाणे क्रीक पर समुद्र के नीचे होगा। सुरंग 40 फीट चौड़ी होगी। इसमें एक अप लाइन और एक डाउन लाइन होगी। यह ट्रेन सुरंग के जरिए 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

मुंबई दौरे पर आए रेल मंत्री वैष्णव ने विक्रोली शाफ्ट में सुरंग कार्य के लिए पहली रिमोट-नियंत्रित ब्लास्टिंग की। पूरा 508 किमी बुलेट ट्रेन रूट कब शुरू होगा? ये तो उन्होंने नहीं कहा। लेकिन यह जरूर कहा कि पहला चरण जुलाई-अगस्त 2026 में शुरू होगा।

उन्होंने Maharashtra में इस प्रोजेक्ट में देरी की वजह ये बताई कि इस योजना के लिए तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार ने सहयोग नहीं किया। उन्होंने बताया कि अगर उद्धव ठाकरे सरकार ने यह काम नहीं रोका होता तो अब तक काफी काम हो चुका होता।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट देश की एकमात्र High-Speed रेल परियोजना है। यह परियोजना Japan सरकार की सहायता से चलाई जा रही है। Bullet Train 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और उस रूट पर 12 स्टेशन होंगे और रोजाना 35 ट्रेनें चल सकेंगी।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...