मुंबई में कहर बनी बारिश, अब तक 10 लोगों की मौत

News Aroma Media
3 Min Read

मुंबई: करीब 15 दिन बाद देरी से मुंबई में दाखिल हुए मानसून (Monsoon) ने कहर ढाया है। बीते 6 दिनों में भारी बारिश (Heavy rain) ने 10 लोगों की जान ले ली है और करीब 15 लोग घायल हुए हैं।

मुंबई व उपनगरों में भारी बारिश हो रही है। देर से पहुंची बारिश से लोग खुश हैं, लेकिन हो रही दुर्घटनाओं (Accidents) से लोग गमगीन भी हो रहे हैं। जर्जर इमारतों, पेड़ और टहनियां गिरने से लोगों की जान जा रही है।

मुंबई में कहर बनी बारिश, अब तक 10 लोगों की मौत-Rain wreaked havoc in Mumbai, 10 people died so far

एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया

कल देर रात मुंबई के भायखला इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ। इंदु ऑयल मिल परिसर (Indu Oil Mill Complex) में घर पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार की रात ढाई बजे हुआ।

इस दुर्घटना के बाद लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन पेड़ भारी होने के कारण कुछ कर नहीं सके। सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने घर में फंसे सभी को निकाल कर नजदीकी जेजे अस्पताल (JJ Hospital) पहुंचाया, लेकिन 22 वर्षीय युवक रहमान खान की मौत हो गई। दूसरे युवक रिजवान खान का इलाज चल रहा है। एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

मुंबई में कहर बनी बारिश, अब तक 10 लोगों की मौत-Rain wreaked havoc in Mumbai, 10 people died so far

पेड़ गिरने की तीन घटनाओं में तीन लोगों की मौत

मुंबई और उपनगरों (Mumbai and Suburbs) में सुबह से ही बारिश हो रही है। उपनगरों में बोरीवली, कांदिवली, मलाड, अंधेरी, गोरेगांव, दहिसर इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

निचले इलाकों पानी भरने की समस्याएं खड़ी हो रही है, तो कुछ जगहों पर पेड़, घर गिरने की घटनाएं भी हो रही हैं। बीते दो दिनों में पेड़ गिरने की तीन घटनाओं में तीन लोगों की मौत (Death) हो चुकी है।

मुंबई में कहर बनी बारिश, अब तक 10 लोगों की मौत-Rain wreaked havoc in Mumbai, 10 people died so far

भारी बारिश के कारण त्योहार मनाने में परेशानी

कई घरों की दीवारें गिर गई। मुंबई, ठाणे रायगढ़ जिले में सुबह से भारी बारिश हो रही है। बारिश से लोकल ट्रेनों की रफ्तार (Local Trains Speed) धीमी हो गई है। जलजमाव के कारण पश्चिम उपनगर के कई मार्गों को बंद करना पड़ा।

अषाढ़ी एकादशी और बकरीद का त्योहार होने से आज सरकारी छुट्टी (Official Holiday) है, लेकिन भारी बारिश के कारण त्योहार मनाने में भी परेशानी आ रही है।

मुंबई में कहर बनी बारिश, अब तक 10 लोगों की मौत-Rain wreaked havoc in Mumbai, 10 people died so far

बसों के मार्ग में बदलाव

वडाला स्थित विट्ठल मंदिर पर भीगने के बाद भी दर्शन करने वाले भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। भीड़ के कारण बेस्ट बसों के रूट (Best Buses Route) बदले गए हैं।

बसों के मार्ग में बदलाव कर लेडीज जहांगीर मार्ग फाइव गार्डन, रूईया कॉलेज, बाबासाहेब आंबेडकर रोड (Five Garden, Ruia College, Babasaheb Ambedkar Road) से चलाया जा रहा हैं।

Share This Article