राजस्थान विधानसभा चुनाव : जयपुर की 19 विधानसभा सीटों पर BJP आगे

जयपुर में उन्नीस विधानसभा सीटों में से बारह सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है और शेष सात सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है

News Aroma Media
2 Min Read

Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 33 जिला मुख्यालयों के 36 केंद्रों पर मतगणना (Votes Counting) जारी है। रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल रहा है और कांग्रेस दूसरे नंबर पर चल रही है।

जयपुर में उन्नीस विधानसभा सीटों में से बारह सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है और शेष सात सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

जयपुर की सिविल लाइंस सीट (Civil Lines Seat) से भाजपा बढ़त बनाये हुए है। भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा 6 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है।

BJP के प्रत्याशी भजनलाल शर्मा चल रहे हैं आगे

जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा से कांग्रेस के रफीक खान 20 हजार 800 वोटों से आगे चल रहे है।

सांगानेर में करीब 4 हजार 400 मतों से BJP के प्रत्याशी भजनलाल शर्मा (Candidate Bhajanlal Sharma) आगे चल रहे हैं। मालवीय नगर से 9 हज़ार 23 वोट से कालीचरण सराफ आगे चले रहे हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

झोटवाड़ा में कांग्रेस के अभिषेक चौधरी 940 वोटों से आगे चल रहे है। हवामहल में कांग्रेस प्रत्याशी आर आर तिवाड़ी करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे है।

किशनपोल विधानसभा (Kishanpol Assembly) में अमीन कागजी आगे चल रहे है। विद्याधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी आगे चल रही है और कांग्रेस से सीताराम अग्रवाल पीछे चल रहे है।

कोटपूतली से भाजपा के हंसराज पटेल, विराटनगर से कुलदीप, दूदू से प्रेमचंद बैरवा, आमेर से सतीश पूनिया, जमवारामगढ़ से महेंद्र पाल मीणा, किशनपोल से चंद्रमनोहर बटवाडा, बगरू से कैलाश वर्मा, चाकसू से रामावतार बैरवा बढत बनाए हुए हैं और वहीं शाहपुरा से कांग्रेस के मनीष, चौमू से कांग्रेस शिखा मील, फुलेरा से कांग्रेस के विद्याधर सिंह और बस्सी से कांग्रेस के लक्ष्मण मीणा है।

Share This Article