राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा होंगे डिप्टी CM

साल 2018 में वह चौथी बार और अब 2023 में पांचवी बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। MP के डिप्टी CM की कुर्सी पाने वाले राजेंद्र शुक्ला सबसे पहले उमा भारती की सरकार में मंत्री बने

News Aroma Media
3 Min Read

MP Deputy CM: BJP ने मोहन यादव (Mohan Yadav) का नाम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए चुनकर एक बार फिर सबको चौंका दिया है।

वहीं राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा (Rajendra Shukla and Jagdish Deora) डिप्टी CM बनेगें। राजेंद्र शुक्ला मध्यप्रदेश के रीवा से विधायक हैं और विंध्य के कद्दावर नेता के तौर पर उन्हें जाना जाता है।

राजेंद्र शुक्ला चार बार कैबिनेट मंत्री रह चुके

बता दें कि राजेंद्र शुक्ला चार बार कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) रह चुके हैं। अपने चुनावी कैरियर में वह अब तक अजेय रहे हैं। खास बात है कि वह ऐसे विधायक हैं जिन्हें हर बार चुनाव जीतने पर मंत्री पद मिला है।

राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा होंगे डिप्टी CM - Rajendra Shukla and Jagdish Deora will be deputy CMs.

बड़े नेता हैं राजेंद्र शुक्ला

रीवा विधानसभा (Rewa Assembly) क्षेत्र में विधायक राजेंद्र शुक्ला को कद्दावर नेता के तौर पर जाना जाता है। साल 2003 में उन्होंने पहली बार BJP के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता था। इसके बाद लगातार वह रीवा से चुनाव जीतते आए हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

साल 2018 में वह चौथी बार और अब 2023 में पांचवी बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। MP के डिप्टी CM की कुर्सी पाने वाले राजेंद्र शुक्ला सबसे पहले उमा भारती की सरकार में मंत्री बने।

इसके बाद बाबूलाल गौर सरकार में भी उन्हें मंत्री पद मिला। शिवराज सिंह चौहान की सरकार में भी वह राज्य में कैबिनेट मंत्री रहे। बता दें कि वह अब तक 2003, 2008, 2013 और 2023 में मंत्री रह चुके हैं।

राजेंद्र शुक्ला का पॉलिटिकल करियर

1986 से युवा नेता के तौर पर शुरुआत करने वाले राजेंद्र शुक्ला ने 1998 में विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन वह कांग्रेस के पुष्पराज सिंह से 1394 वोटों से हार गए।

राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा होंगे डिप्टी CM - Rajendra Shukla and Jagdish Deora will be deputy CMs.

राजेंद्र शुक्ला सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं

राजेंद्र शुक्ला की X प्रोफाइल देखें तो पता चलता है कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्हें 65000 से ज्यादा लोग X पर फॉलो करते हैं।

कौन सा मंत्री पद कब मिला

2003 में पहली बार रिकॉर्ड वोटों से विधानसभा चुनाव जीतने वाले राजेंद्र शुक्ला को आवास और पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया।
2008 में वह रीवा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार जीते।

और इस बार उन्हें ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्री बनाकर मंत्रीपरिषद में शामिल किया गया। 2013 की बात करें तो मध्य प्रदेश की 14वीं विधानसभा में चुनाव जीतकर आने वाले राजेंद्र शुक्ला को उद्योग नीति और निवेश संवर्धन मंत्री बनाया गया। इसके अलावा उन्होंने जनसंपर्क विभाग (Public Relations Department) भी संभाला।

बता दें कि 2018 में MP में कांग्रेस की सरकार बनी थी लेकिन 2020 में यह सरकार गिर गई और एक बार फिर BJP सत्ता में आई। इसके बाद 2023 में राजेंद्र शुक्ला को एक बार फिर यानी कुल चौथी बार कैबिनेट में जगह मिली।

Share This Article