अत्यंत शुभ माना जाता है हिंदू घरों में ‘राम दरबार’ की तस्वीर रखना, विशेषज्ञों ने…

रामायण सनातन धर्म का सबसे पवित्र ग्रंथ माना जाता है। जिसमें प्रभु श्री राम से जुड़ी सभी बातों का जिक्र है और वास्तु के अनुसार घरों में राम दरबार की फोटो रखना काफी शुभ माना जाता है ।

News Aroma Media

Ram Darbar : सभी हिंदू ग्रंथों विशेष कर रामायण में जीवन की सभी समस्याओं का समाधान है। हिंदू धार्मिक विद्वान रामायण का पाठ करने की नियमित सलाह देते हैं। रामायण सनातन धर्म का सबसे पवित्र ग्रंथ माना जाता है।

जिसमें प्रभु श्री राम से जुड़ी सभी बातों का जिक्र है और Vastu के अनुसार घरों में राम दरबार की फोटो रखना काफी शुभ माना जाता है ।ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रामदास दरबार की तस्वीररखना बेहद लाभप्रद हैं।

दिशा का रखे विशेष ध्यान

घरों में किसी भी देवी देवता की पूजा करना और विशेष कर वास्तु के हिसाब से उन्हें उचित दिशा में रखना अनिवार्य होता है वरना इसके कई नुकसान भी सामने आ सकते हैं, इसी तरह राम दरबार को भी घर में रखने के कुछ उचित नियम है ।

उचित दिशा में रखकर उनका पूजन होना काफी जरूरी है वरना वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में वास्तु दोष भी लग सकता है । अतः राम दरबार को घरों में पूर्व दिशा में लगे इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है साथ ही घर के सभी लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।

घर में राम दरबार रखें और पाए यह शुभ संकेत

वास्तु शास्त्र में कई उपकरण बताए गए है। जो समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। श्रीटाम दरवार भी इन्हीं में से एक है। घर में टराम दरबार स्थापित करने से परिवार के सदस्यों का प्रेम भावना मजबूत होती है।

सभी के प्रति सम्मान की भावना जागृत होती है। परिवार के सभी सदस्यों को नियमित रूप से राम दरबार की पूजा करनी चाहिए। इससे सकारात्मक विचारों का प्रवाह बढ़ता है।

घर में राम दरबार की फोटो होने से सदस्यों में त्याग और सहयोग की भावना में वृद्धि होती है। भगवान राम की पूजा करने ही सुख-समृद्धि आती है। यह घर से निगेटिव एनर्जी को दूर रखता है। हिंदू धर्म में यह आस्था है कि प्रतिदिन राम दरबार की पूजा-अर्चना करने से मोक्ष मिलता है।