Ram Mandir Inauguration Ayodhya Weather Forecast : रामनगरी यानी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने में 7 दिन रह गए हैं। सर्दी का मौसम चल रहा है और देशभर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ऐसे में आज यानी 15 से 22 जनवरी तक अयोध्या में मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान साझा किया। कुल मिलाकर मौसम अनुकूल रहेगा।
एक सप्ताह का मौसम
IMD के अनुसार, 16 जनवरी को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाएगा। इसके बाद दिनभर आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
17 और 18 जनवरी को अयोध्या में ग्रीन अलर्ट रहेगा। 17 से 20 जनवरी तक के लिए कोई चेतावनी नहीं है। आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हलका कोहरा छाने की संभावना है। 21 और 22 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।
एक सप्ताह का तापमान
16 जनवरी को अयोध्या में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। 18 और 19 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।
20-21-22 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं 20 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 से 20 जनवरी रह सकता है। 21 और 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रहेगा।