Latest Newsझारखंडपलामू में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

पलामू में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ram Navami in Palamu: श्री रामनवमी पर मेदिनीनगर (Medininagar) में नवमी की भव्य शोभायात्रा (Procession) निकाली गयी। बड़ी संख्या में रामभक्त आकर्षक रथ, साउंड और अस्त्र-शास्त्र के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

शोभायात्रा शहर के प्रमुख एवं निर्धारित मार्गाे से होकर गुजरी। छहमुहान पर सभी जुटे। इस दौरान जगह-जगह गोल जमा कर अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया गया। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे।

जुलूस का नेतृत्व श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के अध्यक्ष पंकज जायसवाल (Pankaj Jaiswal) ने किया। उनके साथ जेनरल के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

बताते चलें कि रामनवमी पर पिछले 5 दिनों से मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में जुलूस निकाला जा रहा है। बुधवार का जुलूस नवमी को लेकर निकला और इसमें करीब तीन दर्जन से अधिक अखाड़े शामिल हुए। अयोध्या (Ayodhya) में के भव्य मंदिर में 500 वर्ष बाद रामलला (Ramlala) के विराजमान होने से ज्यादा उत्साह देखने को मिला।

मेदिनीनगर शहर के अलग-अलग हिस्से से अखाड़ों का शहरी क्षेत्र में आगमन हुआ। बैरिया, रेडमा, आबादगंज, कांडू मोहल्ला, बेलवाटिका, नई मोहल्ला, नावाटोली, मुख्य बाजार, कुंड मोहल्ला, हमीदगंज, सुदना से पहुंचे अखाड़े आकर्षक रथ और साउंड के साथ शामिल हुए।

इस क्रम में जगह-जगह पगड़ीपोशी कर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा लोगों को सम्मानित किया गया। शोभायात्रा को लेकर जगह-जगह पुलिसकर्मी और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी, जो पूरे मामले पर नजर बनाए हुए थे।

इसके अलावा अखाड़े के Volunteer भी पूरी स्थिति पर नजर रख रहे थे। इसके अलावा 10 ड्रोन से भी जुलूस पर निगरानी रखी जा रही थी।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...