सऊदी अरब में देखा गया रमजान का चांद, भारत में 12 मार्च को होगा पहला रोजा

Central Desk
2 Min Read

Ramadan 2024: सऊदी अरब (Saudi Arab) में रमजान का चंद देखा गया है। इसलिए Saudi में पवित्र रमजान का पहला रोजा सोमवार 11 मार्च को रखा जायेगा। यहां पर सभी मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गई है।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान में एक दिन बाद 12 मार्च को Ramadan की शुरुआत होगी। Saudi के एक दिन बाद भारत में चांद दिखाई देता है।

सऊदी अरब में देखा गया रमजान का चांद, भारत में 12 मार्च को होगा पहला रोजा Ramadan 2024 Saudi Arabia Ramadan moon seen in, first fast in India will be on March 12

भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में रमजान एक दिन बाद शुरू होगा यानी 11 मार्च की शाम से तरावीह होगी और 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा।

- Advertisement -
sikkim-ad

बताया जा रहा है कि Ramadan से पहले चांद के दीदार करने का इतिहास बहुत पुराना है। हर साल 29 शाबान को चांद देखने के लिए बनी समिति सूर्य ढलने के साथ ही पवित्र चांद दीदार में जुट जाती है। बहुत से लोग टेलीस्कोप के माध्यम से भी चांद देखते हैं।

सऊदी अरब में देखा गया रमजान का चांद, भारत में 12 मार्च को होगा पहला रोजा Ramadan 2024 Saudi Arabia Ramadan moon seen in, first fast in India will be on March 12

चांद देखने की परंपरा Islam में बहुत महत्वपूर्ण है जो दशकों से चली आ रही है। रोजा शुरू होने के अलावा रमजान के आखिरी दिन भी चांद देखा जाता है जिसे ईद का चांद करते हैं।

इस दिन को ईद-उल-फित्र के रूप में मनाया जाता है जो मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार माना गया है।

Image

Share This Article