Latest Newsझारखंडपड़ोसी से हुआ इश्क, फिर महिला ने दो साल के बेटे और...

पड़ोसी से हुआ इश्क, फिर महिला ने दो साल के बेटे और पति को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Women Fell Love With Neighbour: रामगढ़ जिले में पड़ोसी के प्रेम (Love) में एक महिला ने दो साल के बेटे और पति को त्याग दिया है। मालाा गोला थाना क्षेत्र के कोराम्बे गांव की है।

बताया गया है कि पहले तो विवाहिता निशा कुमारी दो साल के बेटे सूर्यांश को साथ लेकर प्रेमी पवन कुमार के संग 21 सितंबर को फरार हो गई।

उसके पति संदीप कुमार महतो ने गोला थाने में गुमशुदगी (Missingness) की सूचना दर्ज कराई। चार दिनों के बाद 25 सितंबर को पुलिस ने जब उस महिला को बरामद किया तो उसने प्रेमी के संग रहने की बात स्वीकार की।

साथ ही उसने यह भी कहा कि अब वह पति के घर नहीं जाएगी, चाहे उसे अपने बेटे का ही त्याग क्यों न करना पड़े। वह प्रेमी के संग ही शादी रचाकर जिंदगी बिताना चाहती है।

गोला थाने में गुरुवार को पूरे दिन पंचायत लगी रही। देर रात तक समझाने-बुझाने का दौरा चला। गांव तमाम लोग सुलह कराने में लगे थे लेकिन ना तो महिला मानी, ना ही उसका प्रेमी और ना ही महिला का पति।

संदीप कुमार महतो ने कहा कि वह दो वर्षीय बेटे सूर्यांश को लेकर घर जाएगा। उसने कहा कि निशा ने ऐसी गलती पहले भी की है, जिसकी वजह से अब आगे की जिंदगी वह साथ नहीं गुजार पाएगा।

थाना परिसर में प्रेमी पवन कुमार और उसकी प्रेमिका निशा अकेले ही रह गए। उनके निर्णय के पक्ष में ना तो गांव वाले थे, ना ही उनके परिवार वाले। पवन के पिता सिकंदर महतो ने भी उसका त्याग कर दिया।

अंततः पवन और निशा ने शादी का फैसला किया

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को साफ कहा कि पवन उनका अब बेटा नहीं रहा। उसे जो भी करना है यह उसका निर्णय है। वे किसी भी दस्तावेज पर ना तो साइन करेंगे और ना ही पवन और निशा को अपनाएंगे। निशा के ससुराल वालों ने भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया। अब उन दोनों को अपनी अलग दुनिया ही बसानी पड़ेगी।

इस प्रकरण में गोला थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप (Abhishek Pratap) ने बताया कि पहले तो महिला की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। बाद में पता चला कि वह प्रेमी के साथ चली गई है।

बरामदगी के बाद भी प्रेमी और प्रेमिका एक साथ रहने की बात कर रहे थे। चूंकि, वह दोनों बालिग हैं और यह उनका अपना निर्णय था। परिवार वालों के बीच समझौते की कोशिश हुई लेकिन अंततः पवन और निशा ने शादी का फैसला किया। इसके बाद उन दोनों को थाने से छोड़ दिया गया।

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...