झारखंड : युवक को पत्नी पर था शक, शराब में धुत होकर कुल्हाड़ी से कर दिया वार

News Aroma Media
2 Min Read

रामगढ़ : शराब के नशे में धुत एक युवक द्वारा अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिये जाने का मामला सामने आया है।

इस वारदात में घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए गोला थाना प्रभारी सिद्धांत ने बताया कि थाना क्षेत्र के पूरबडीह निवासी कृष्णा महतो ने अपनी पत्नी संगीता कुमारी को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार, कृष्णा महतो ने अपनी पत्नी संगीता कुमारी पर टांगी से तीन से चार बार हमला किया है।

पत्नी को मरा हुआ समझकर कृष्णा खुद कुल्हाड़ी समेत थाना पहुंचा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, घायल महिला का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

हालांकि, महिला का इलाज रामगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बताया जाता है कि कृष्णा महतो काफी सनकी इंसान है। उसकी मनोदशा कई बार खराब हो जाती है, इस वजह से उसका इलाज कांके मेंटल हॉस्पिटल से भी कराया गया है।

अपनी पत्नी संगीता देवी पर वह शक करता था, जिसे लेकर आये दिन पत्नी के साथ कहासुनी होती रहती थी।

शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हुई। इस बीच युवक ने कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी को घायल कर दिया।

Share This Article