रामगढ़: रांची के सांसद संजय सेठ (MP Sanjay Seth) शुक्रवार को अपने परिवार के साथ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर (Rajarappa Maa Chinnamastika Temple) पहुंचे।
साथ ही नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र भी बंधवाए। यहां उन्होंने माता के सामने शीश नवा कर राज्यवासियों की सलामती की प्रार्थना की।
सुरक्षा व्यवस्था में रजरप्पा थाना पुलिस सदल बल थे मौजूद
इस दौरान उन्होंने बताया कि मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। पूरे राज्य में मां छिन्नमस्तिका अपना आशीष बनाए रखती है। आज एक बार फिर यहां आकर राज्य और देश के विकास के लिए कामना मैंने की है।
इसके बाद वे स्थानीय प्रशासनिक भवन पहुंचे। यहां प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रविंद्र महतो (Ravindra Mahto) ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
थोड़ी देर विश्राम के बाद वे वापस पटना लौट गए। सुरक्षा व्यवस्था (Security System) में रजरप्पा थाना पुलिस सदल बल मौजूद थे।