झारखंड में Corona के 19466 एक्टिव मामले

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: झारखंड में कोरोना से आठ लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )से चार, देवघर से एक, धनबाद से एक , हजारीबाग से एक और लोहरदगा से एक मरीज शामिल हैं।

हालांकि राज्य में राहत की बात है कि संक्रमित लोगों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या है।

सोमवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 3423 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत सोमवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 1269 नए केस मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 19466 मामले में सबसे अधिक 9689 राजधानी रांची में सक्रिय है।

जिले में कुल 110148 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 98860

- Advertisement -
sikkim-ad

मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 285 नए केस दुमका जिले में मिले हैं ।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 199, बोकारो से 53, चतरा से 54, देवघर से 19, धनबाद से 39, दुमका से 285, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 224,गढ़वा से चार, गिरिडीह से पांच, गोड्डा से 20, गुमला से नौ ,

हजारीबाग से 24, जामताड़ा से तीन , खूंटी से दो, कोडरमा से 28 लातेहार से 69, लोहरदगा से सात, पाकुड़ से दो, पलामू से 25, रामगढ़ से 14, साहेबगंज से 16, सरायकेला से 12, सिमडेगा से 112 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 44 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 420427

गया हैं। जबकि राज्य में कुल 19413078 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के

19466 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के

395700 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5261 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 94.11 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है।

Share This Article