झारखंड में पिछले 24 घंटे में 26 नए केस

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: झारखंड के 20 जिले में कोरोना के शून्य मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

बुधवार को बताया गया कि कोरोना से 15 लोग स्वस्थ हुए और 26 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से नौ, लातेहार से चार, कोडरमा से 12 और गुमला से एक मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 349599 गया हैं। जबकि अबतक टोटल 17728681सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 170 सक्रिय केस हैं।

जबकि राज्य में कोरोना के 344287 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5142 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

- Advertisement -
sikkim-ad

दूसरी ओर राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नौ मरीज मिले है। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 74 है। जबकि जिले में कुल मरीज की संख्या 86489 है,जिले में कुल 84830 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।कोरोना से राज्य में सबसे अधिक 1585 लोग की मौत रांची में हुई है।

Share This Article