रांची : कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य (Kantatoli Flyover Construction Work) के दौरान आज बुधवार को दोपहर के करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया।
फ्लाईओवर (Flyover) के निर्माण कार्य के दौरान अचानक कार्यरत क्रेन के पलटने से मौके पर मौजूद सिविल इंजीनियर चूड़ामणि की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर भी बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मृत इंजीनियर गुमला (Dead Engineer Gumla) जिले के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर निर्माण कार्य करा रही कंपनी के पदाधिकारी और लोअर बाजार थाना की पुलिस पहुंची।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, फ्लाईओवर निर्माण के दौरान क्रेन से पाइलिंग (Piling) हटाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन अनियंत्रित हो गया और पास में ही खड़े सिविल इंजीनियर चूड़ामणि और एक मजदूर के ऊपर गिर पड़ा।
हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत कंपनी के लोगों ने राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। आनन-फानन में दूसरे क्रेन की मदद से सिविल इंजीनियर और मजदूर को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया।
हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सिविल इंजीनियर चूड़ामणि (Civil Engineer Chudamani) को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर को रिम्स में प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।