Homeझारखंड3 साल की देरी के बाद झारखंड के लिए केंद्र ने दी...

3 साल की देरी के बाद झारखंड के लिए केंद्र ने दी 1.13 लाख आवासों की स्वीकृति

Published on

spot_img

PM Aawas Yojna : तीन साल की देरी के बाद Jharkhand के लिए PM Aawas Yojna से 1.13 लाख आवासों की स्वीकृति दी गयी है। अब सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवास निर्माण कराया जायेगा।

उम्मीद थी कि अभी झारखंड को 1.30 लाख आवास मिलेंगे, लेकिन 17 हजार आवास कम दिये जा रहे हैं।

PM आवास योजना के लाभुकों को भी अब 2 लाख रुपये मिलेंगे। पहले IAP जिले के लाभुकों को 1.30 लाख व नन आइएपी जिले के लाभुकों को 1.20 लाख रुपये आवास निर्माण के लिए मिलते थे।

करीब तीन साल पहले झारखंड ने केंद्र सरकार से 10 लाख आवास की मांग की थी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इसमें से दो लाख लोगों का नाम हटा दिया। कहा गया कि नाम में डुप्लीकेसी है।

इसके अलावा कई अन्य त्रुटियों की वजह से कुल दो लाख के नाम हटे। इस तरह आठ लाख बेघरों को आवास देने पर सहमति बनी थी, लेकिन उसकी स्वीकृति लटकी रही।

जब केंद्र से करीब तीन साल तक आवास की स्वीकृति नहीं हुई, तो झारखंड सरकार ने अपने कोष से अबुआ आवास योजना की शुरुआत की। अबुआ आवास योजना से पहले चरण में दो लाख आवासों की स्वीकृति दी गयी।

दूसरे चरण में 4.50 लाख देने की योजना है। इस योजना से लाभुकों को दो लाख रुपये आवास निर्माण के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...