निष्ठा के साथ समाज की बेहतरी के लिए काम करे पुलिस बल, मंत्री आलमगीर आलम ने…

आलम बुधवार को रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 में 18वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट के उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे

News Aroma Media
3 Min Read

रांची: राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने कहा कि जनता का विश्वास हासिल करना पुलिस का सबसे बड़ा कार्य है। पुलिस बल निष्ठा के साथ समाज के बेहतरी के लिए कार्य करे।

आलम बुधवार को रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 में 18वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट के उद्घाटन (Jharkhand State Police Duty Meet Inauguration) के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस जान की बाजी लगाकर कार्य करती है। सारी दुनिया में पहला स्थान पुलिस का होता है। क्योंकि, विधि व्यवस्था हो या अन्य कोई भी काम सबसे पहले लोग पुलिस के पास न्याय, रक्षा के उद्देश्य से जाते हैं।

पुलिस के सामने हमेशा चुनौती है लेकिन उनका सामना डट कर करना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से पुलिस की दक्षता बढ़ती है।

780 साइबर अपराधी को गिरफ्तार

DGP अजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ड्यूटी मीट से पुलिसकर्मियों के अनुसंधान में निखार आता है। वैज्ञानिक अनुसंधान की बारीकियों के बारे में विस्तार से ड्यूटी मीट में जानकारी दी जाती है।

- Advertisement -
sikkim-ad

समय के साथ साथ अपराध के तरीकों में बदलाव हो रहा है। साइबर क्राइम गांव से लेकर शहर तक फैल गया है। साइबर अपराधियों से कैसे बचा जाये इसके लिए और बेहतर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से अबतक 780 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 30 लाख रुपये बरामद किया गया है। लोगों को न्याय दिलाना और कानून की रक्षा करना ही पुलिस का दायित्व है।

DG CID अनुराग गुप्ता ने कहा कि साइबर क्राइम, अपराध नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर भी दिन-रात पुलिस अधिकारी काम कर रहे हैं।

आने वाले समय में हमें किसी अपराधी के प्रोफाइल के लिए छापेमारी करने और उसके पीछे भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि एक बटन दबाते ही अपराधी का पूरा प्रोफाइल सामने होगा।

राज्य पुलिस के सभी वरीय अधिकारी थे मौजूद

सीआईडी एसपी एस कातिक (CID SP S Katik) ने बताया कि अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की ओर से पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया है। आयोजन चार अक्टूबर से सात अक्टूबर तक चलेगा।

इसमें विधि विज्ञान, लिफ्टिंग, पैकिंग एवं प्रदर्शों का अग्रसारण, मेडिको लीगल परीक्षा, फोटोग्राफी, क्राइम इंवेस्टिगेशन रूल्स एंड कोर्ट जजमेंट, अंगुलांक विकास एवं मौखिक परीक्षा, पुलिस पोट्रेट, पुलिस आब्जर्वेशन, कंप्यूटर साक्षरता और श्वान दस्ता से संबंधित परीक्षा ली जायेगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले को ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में भेजा जायेगा। सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज (CID IG Aseem Vikrant Minj) ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर राज्य पुलिस के सभी वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply