नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी की संपत्ति की जांच शुरू, ACB ने सभी रजिस्ट्री ऑफिस को…

ACB ने रजिस्ट्री ऑफिस से यह जानकारी मांगी है कि अमर कुमार बाउरी और कल्याणी देवी के नाम पर कितनी अचल संपत्ति खरीदी गई है

News Aroma Media
2 Min Read

रांची : हेमंत सरकार ने नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी की संपत्ति (Amar Kumar bauri Property) की जांच शुरू कर दी है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम इस काम में लग गई है।

यह भी बताया जा रहा है कि बाउरी की पत्नी कल्याण देवी के नाम खरीदी गई अचल संपत्ति की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ACB ने रांची के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में पत्र लिखा है। ACB ने रजिस्ट्री ऑफिस से यह जानकारी मांगी है कि अमर कुमार बाउरी और कल्याणी देवी के नाम पर कितनी अचल संपत्ति खरीदी गई है।

रघुवर सरकार में शामिल पांच मंत्रियों के खिलाफ पीई दर्ज

जैसा कि हम जानते हैं, स्टेट कैबिनेट के आदेश के बाद रघुवर दास सरकार में शामिल पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ ACB ने पीई (प्रीमनलरी इंक्वाइरी) संख्या 02/2023 दर्ज की है।

यह भी महत्वपूर्ण है कि झारखंड हाई कोर्ट में वर्ष 2020 में पंकज कुमार यादव ने रघुवर सरकार में मंत्री रहे नीलकंठ सिंह मुंडा, नीरा यादव, अमर बाउरी, लुइस मरांडी और रणधीर सिंह की संपत्ति की जांच के लिए एक जनहित याचिका दाखिल की है।

- Advertisement -
sikkim-ad

इनके मंत्री रहने के दौरान आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) अर्जित की गई है। इनकी संपत्ति में 200 से लेकर 1000 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply