रांची और गढ़वा से ATS ने नक्सली रवीन्द्र गंझू के दो सप्लायर को किया गिरफ्तार

News Aroma Media

रांची: आंतकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली 15 लाख का ईनामी रिजनल कमांडर रवीन्द्र गंझू के लिए गोलियों के खरीद-फरोख्त में शामिल दो सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार सप्लायरों में गढ़वा जिले के नगर उंटारी निवासी फजेल आलम उर्फ फैजल (24) और बिहार के राहेतास रामडिहरा निवासी मंगल गोरखामी उर्फ बचधरवा (51) शामिल है।

इनकी गिरफ्तारी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड के समीप से की गयी है। इनके पास से लेवी का एक लाख रुपया तथा विभिन्न कंपनी दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

झारखंड पुलिस प्रवक्ता और आईजी अभियान एवी होमकर ने गुरुवार को बताया कि एटीएस लगातार नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में एटीएस को लगातार सफलता मिल रही है।

अमन साहू गिरोह को हथियार और बम सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

आतंकवाद निरोधी दस्ता और चतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मुंबई से कुख्यात अपराधी हयुल अंसारी को गिरफ्तार किया है।

वह चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के दमदोईयां का रहने वाला है। इसके खिलाफ टंडवा थानाक्षेत्र में बीते 29अगस्त 2021 को आरकेटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्य परिसर अमन साहू गिरोह के अपराधियों के साथ फायरिंग की घटना में शामिल रहने का आरोप था।

फायरिंग की घटना में कंपनी में कार्यरत तीन लोग घायल हुए थे। जिसके बाद अमन साहू गिरोह के द्वारा रंगादरी की मांग की गई थी।

घटना के लिए आरोपित की ओर से हथियार और बम उपलब्ध कराया था। हयूल अंसारी से घटना को लेकर तथा हथियार एवं बम के स्रोत के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।