युवा कांग्रेस की रीढ़: राजेश ठाकुर

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस की रीढ़ है। मैं भी युवा कांग्रेस से निकलकर आज प्रदेश का महत्वपूर्ण पद की जिम्मेवारी निभा रहा हूं।

युवा कांग्रेस का पदाधिकारी होना अपने-आप में एक गर्व की बात है। ठाकुर सोमवार को पार्टी कार्यालय में युवा कांग्रेस के प्रदेश, जिला एवं विधानसभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं बुके देकर उनका स्वागत किया।

ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक बड़ी जिम्मेदारी है। उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते रहते हैं, जब कभी भी देश व राज्य आपदा जैसे संकट से गुजरता है तो उस दौरान युवा कांग्रेस के साथी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं एवं समस्या का समाधान करते हैं।

ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं के बीच में पार्टी की विचार-धारा को रखते हैं। कांग्रेस के योगदान को बताते हैं और उससे प्रभावित होकर युवा वर्ग के लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

उन्होंने कहा कि जो छात्र एनएसयुआई या युवा कांग्रेस में रहकर संगठन का कार्य किया हुआ रहता है वो कभी भी अपने विचार-धारा से भटक नहीं सकता।

यही वजह है कि आज कांग्रेस में कई बड़े नेता कांग्रेस को प्रदेश एवं केन्द्र में नेतृत्व कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में युवा नेता कुमार राजा, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, मानस सिन्हा, इमरान खान का स्वागत किया।

Share This Article