रांची : PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का दो दिवसीय झारखंड दौरा 14 एवं 15 नवंबर को होगा। वह भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को खूंटी जाएंगे। इसके पहले वह 14 नवंबर को रांची में Road Show करेंगे।
PM का दौरा आगामी लोकसभा, छत्तीसगढ़ एवं झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है। 15 नवंबर की सुबह खूंटी रवाना होने के पहले रांची में बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क (Birsa Munda Memorial Park) सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय भी PM जाएंगे।
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के ठीक दो दिन बाद 17 नवंबर को झारखंड के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 70 सीटों पर वोट डाले जाने हैं।
इस लिहाज से 15 नवंबर को खूंटी में होने वाले कार्यक्रम के दौरान वह छत्तीसगढ़ के मतदाताओं तक अपने तरीके से संदेश पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
अर्जुन मुंडा पहुंचे उलिहातू
15 नवंबर को PM हेलीकॉप्टर से खूंटी जाएंगे और वहां सड़क मार्ग से भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाएंगे। वे यहां बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके वंशजों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद खूंटी में एक जनसभा होगी।
PM के दौरे की तैयारी का जायजा लेने के लिए सोमवार को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने उलिहातू पहुंचे। उन्होंने यहां अफसरों के साथ बैठक भी की। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर 2,000 से ज्यादा पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
PM के कार्यक्रम में सुरक्षा के साथ-साथ दूसरे इंतजामों में कोई कमी न रह जाये, इसके लिए झारखंड पुलिस अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। रांची और खूंटी के सभी कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को लेकर एसपीजी से लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय (State Police Headquarters) ने मिलकर तैयारी की है।