Latest Newsझारखंडकुक्कुटों की जांच में H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा की पृष्टि, किया गया निस्तारण…

कुक्कुटों की जांच में H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा की पृष्टि, किया गया निस्तारण…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Bird Flu: क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों (मुर्गा) के जांच किये गये नमूनों में H5N1 Avian Influenza की पृष्टि हो गयी है।

इसके बाद होटवार सहित प्रभावित क्षेत्र के 01 किलोमीटर के दायरे में शेष बचे कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण Disinfection का कार्य गुरुवार से कर दिया गया।

रांची जिला प्रशासन द्वारा द्वारा बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम एक्शन प्लान के तहत कार्य के लिए बनाए गए Rapid Response Team द्वारा संक्रमित क्षेत्र के 01 किलोमीटर के दायरे में कुक्कुट की कलिंग वैज्ञानिक विधि से निस्तारण और संक्रमित क्षेत्र का Cleansing and Disinfection का कार्य किया जाने लगा है।

संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में टीम द्वारा चिकन, ऐग शॉप एवं आसपास के क्षेत्र में मुर्गियों, अंडे आदि की उपलब्धता की जांच की जा रही है एवं बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

ICAR-NIHSAD भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच के क्रम में H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा की पृष्टि हुई है।

रांची DC Rahul Kumar Sinha ने एहतियात के तौर पर क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची (संक्रमित क्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी जिंदा या मृत कुक्कुटों, कुक्कुट उत्पाद एवं अण्डा की खरीद-बिक्री एवं परिवहन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...