अब आप स्पेशल ड्रेस में देखेंगे BJP कार्यालय के कर्मियों को, नीला रंग…

महिला कर्मचारियों को इसी रंग की दो जोड़ी साड़ियां दी जाएंगी, सभी 25 कर्मचारियों के लिए वर्दी बन चुकी है

News Aroma Media
2 Min Read

रांची : बदल रही है भाजपा। राष्ट्रीय स्तर पर भी और राज्य स्तर पर भी। यह खबर सामने आ रही है कि झारखंड भाजपा कार्यालय के कर्मचारियों (Jharkhand BJP Office Employees) को अब आप स्पेशल ड्रेस (Special Dress) में देख सकेंगे।

नीले रंग का सफारी सूट। शर्ट के कॉलर और पॉकेट पर नारंगी रंग की पट्टी। गले में लटका कर अपना मोबाइल नंबर युक्त पहचान पत्र रखेंगे सभी कर्मचारी।

अंग्रेजी में लिखा रहेगा बीजेपी, यह तो गजब बात है

कर्मचारियों को अपना पहचान पत्र हमेशा गले से लटकाकर रखना होगा। पहचान पत्र पर नाम के साथ मोबाइल नंबर भी अंकित होगा।

बताया जा रहा है कि प्रत्येक कर्मचारी को दो जोड़ी सफारी सूट दिए जाएंगे। एक शर्ट हाफ होगा, तो दूसरा पूरे बांह का।

शर्ट की बायीं तरफ एक पॉकेट होगी, जिसके ऊपर अंग्रेजी में बीजेपी लिखा होगा। किसी भी आने वाले को रिसेप्शन पर बैठाकर्मी नमस्ते करेगा।

- Advertisement -
sikkim-ad

महिला कर्मियों की ड्रेस

महिला कर्मचारियों को इसी रंग की दो जोड़ी साड़ियां दी जाएंगी। सभी 25 कर्मचारियों के लिए वर्दी बन चुकी है। इसे कर्मचारियों को दिया भी जा चुका है।

कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे ढीले-ढाले न दिखें। चुस्त-दुरुस्त रहें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर संभवत: 17 सितंबर से यह व्यवस्था लागू होगी।

कर्मचारियों ने वर्दी के रंग पर जताई आपत्ति, जूतों की मांग

सुनने में आ रहा है कि कुछ कर्मचारियों ने ड्रेस के रंग पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह रंग आकर्षक नहीं लग रहा है। जब चुस्त-दुरुस्त रहना है, तो वर्दी के साथ जूते भी होने चाहिए।

इस बारे में पूछने पर पार्टी नेताओं ने स्वीकार किया कि हां, जूता भी जरूरी है। फिलहाल कर्मचारियों (Employees) को अपने जूते से ही काम चलाना होगा। बाद में व्यवस्था की जाएगी।

Share This Article