नगर निगम के ठेकेदार के खिलाफ 9 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, अब…

उमेश ने बताया है कि उनकी फैक्ट्री पलांडू में है। दिसंबर 2022 में अंजनी ने पेवर ब्लॉक का ऑर्डर दिया। कहा कि उन्हें 20 लाख रुपए के पेवर ब्लॉक लगाने का नगर निगम से ठेका मिला है

News Aroma Media
1 Min Read
1 Min Read

Ranchi Fraud Case: नगर निगम के ठेकेदार अंजनी कुमार सिंह (Anjani Kumar Singh) के खिलाफ बालाजी फैब के संचालक उमेश कुमार राय (Umesh Kumar Rai) ने नौ लाख रुपए की धोखाधड़ी (Fraud) की नामकुम थाने में मामला दर कराया है।

आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने पेवर ब्लॉक लेकर पैसे नहीं दिए। बकाया मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है।

बच्चे ₹900000 नहीं लौटाए

उमेश ने बताया है कि उनकी फैक्ट्री पलांडू में है। दिसंबर 2022 में अंजनी ने पेवर ब्लॉक का Order दिया। कहा कि उन्हें 20 लाख रुपए के पेवर ब्लॉक लगाने का नगर निगम से ठेका मिला है। आपूर्ति से पहले आरोपी ने उन्हें 4.80 लाख रुपए दिए। इससे उमेश ने पेवर ब्लॉक (Paver Block) दे दिए। बच्चे ₹900000 नहीं लौटाए।

Share This Article