मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले सांसद शशि थरूर

News Aroma Media
0 Min Read

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

इस मौके पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल, ईस्ट जोन प्रभारी जरीता लफ्तलांग, प्रोफेशनल्स कांग्रेस के सीओओ आलिम जबेरी उपस्थित रहे।

Share This Article