रांची शहर काजी मौलाना मोहम्मद मसूद फरीदी के साथ मारपीट

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: रांची के शहर काजी मौलाना मोहम्मद मसूद फरीदी ने डोरंडा थाने में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।

जिसमें उन्होंने लिखा है कि सोमवार शाम के साढ़े 7.30बजे के करीब उनके साथ अरविंंद नगर में बाइक रोक कर मारपीट की गई।

उनके सर और हाथ में गंभीर चोट आई है। डोरंडा अस्पताल में उन्होंने मेडिकल जांच कराई है।

शिकायत मिलने के बाद डोरंडा पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके घर कई बार गई, लेकिन वे फरार मिले।

पुलिस को शहर काजी फरीदी ने बताया कि वो अरविदं नगर स्थित अपने आवास से डोरंडा दरगाह मस्जिद नमाज के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक व्यक्‍ति ने उन्हें आवाज दी।

- Advertisement -
sikkim-ad

वो आगे बढ़ गए। दोबारा आवाज देने पर उन्होंने अपनी बाइक रोकी।

इसके बाद बिना पूछे मेरी पिटाई करने लगे। मेरे चिल्लाने पर जो लोग आए वो भी उनका ही साथ देने लगे।

बदमाशों ने मेरा मोबाइल छीनने की नाकाम कोशिश की। उसके बाद नदी ग्राउंड की ओर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article