रांची: रांची सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ वीबी प्रसाद ने कहा कि रांची में कोविड-19 की वैक्सीन की कमी नहीं होने दी जाएगी। रांची में कोविड वैक्सीन उपलब्ध है।
सोमवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि यह हो सकता है कि लंबी लाइन है जिस कारण थोड़ा देरी हो सकता है।
लेकिन वैक्सीन की कमी नहीं होने दी जाएगी। 45 वर्ष के ऊपर जो भी हैं वह जाकर कोविड-19 का टीका जरूर ले।
उन्होंने कहा कि जहां कोविड के वैक्सीन के डोज अधिक, वहां से लिया जाएगा।
सोमवार सुबह में कोविड वैक्सीन का नौ हजार 230 डोज रांची जिले में उपलब्ध था।
उन्होंने कहा कि गढ़वा से पांच हजार डोज, रामगढ़ से तीन हजार डोज और सरायकेला से दो हजार रांची मंगाया जा रहा है।