2 माह पहले गायब विवाहिता का अब तक नहीं मिला सुराग, मां ने पति पर अपहरण…

अपहरण का आरोप ममता के पति संतोष कुमार और उसके परिवार के सदस्यों पर लगा है। हालांकि, दो माह बाद भी गायब हुई विवाहिता का अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है

News Aroma Media
1 Min Read

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी की रहने वाली विवाहिता ममता कुमार का अपहरण (Mamta Kumar Kidnapping) कर लिया गया है।

अपहरण का आरोप ममता के पति संतोष कुमार (Santosh Kumar) और उसके परिवार के सदस्यों पर लगा है। हालांकि, दो माह बाद भी गायब हुई विवाहिता का अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

अखबार के माध्यम से मिली गायब होने की खबर

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद ममता की मां रंजना सिन्हा ने मंगलवार को पति संतोष कुमार और उसके परिवार वालों पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उनकी पुत्री ममता के गायब होने की खबर बीते सात अक्तूबर को अखबार के माध्यम से मिली है।

ममता देवी की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मई 2010 को उनकी पुत्री की शादी संतोष से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही संतोष और उसके परिवार वाले दहेज (Dowry) के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply