दशहरा के रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, असत्य पर सत्य…

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में पहले लंका दहन तथा कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतले फूंके गए। मौके पर मुख्यमंत्री ने रावण का पुतला फूंककर असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश दिया

News Aroma Media
3 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से मोरहाबादी मैदान तथा श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा, की ओर से मंडा मैदान, अरगोड़ा में आयोजित “रावण दहन” कार्यक्रम (“Ravan Dahan” Program) में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में पहले लंका दहन तथा कुंभकर्ण एवं मेघनाथ (Kumbhakarna and Meghnath) के पुतले फूंके गए। मौके पर मुख्यमंत्री ने रावण का पुतला फूंककर असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश दिया।

दशहरा के रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, असत्य पर सत्य…-CM Hemant Soren participated in Ravana Dahan program of Dussehra, truth on untruth…

असत्य पर सत्य की जीत सदैव हासिल होती रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरहाबादी मैदान में पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य “रावण दहन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम का साक्षी बनने इतनी बड़ी संख्या में लोगों का समूह उपस्थित है। मैं सभी को दशहरे की बधाई और शुभकामना देता हूं।

- Advertisement -
sikkim-ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष “रावण दहन” कार्यक्रम में हम लोग यहां मिलते रहे हैं, इसी उम्मीद और आशा के साथ कि सदियों से चली आ रही असत्य पर सत्य की विजय की परंपरा आगे भी सदियों तक बनी रहे।

दशहरा के रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, असत्य पर सत्य…-CM Hemant Soren participated in Ravana Dahan program of Dussehra, truth on untruth…

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में “रावण दहन” कार्यक्रम को लेकर उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। मैं माता रानी से कामना करता हूं कि दशहरा का त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियां लेकर आए।

इस अवसर पर शानदार अतिशबाजी की गई। वहीं लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मौके पर कलाकार मंडली द्वारा रामदरबार दर्शन की प्रस्तुति की गई।

मौके पर मुख्यमंत्री ने भगवान राम, लक्ष्मण एवं सीता माता का रूप धारण किए कलाकारों का तिलक-चंदन लगाकर अभिनंदन किया।

दशहरा के रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, असत्य पर सत्य…-CM Hemant Soren participated in Ravana Dahan program of Dussehra, truth on untruth…

सांसद रांची संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, (Sanjeev Vijayvargiya) पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, महासचिव राजेश मेहरा, प्रवक्ता-सह-मीडिया प्रभारी अरुण चावला, अध्यक्ष दशहरा कमेटी 2023 रंदीप आनंद, सचिव कुणाल अजमानी सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

वहीं, अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित रावण एवं लंका दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से पूरे राज्य में दशहरे का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है।

आज हम सभी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अरगोड़ा स्थित मंडा मैदान में “रावण दहन” कार्यक्रम (“Ravan Dahan” program) को लेकर एकत्रित हुए हैं। आज इस कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां उपस्थित हुए हैं। यहां सभी का उमंग और उत्साह देखते ही बन रहा है। मैं इस अवसर पर राज्यवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply