जरूरत पड़ी तो बनाये जायेंगे नये प्रखंड: हेमंत सोरेन

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय पहुंचने में लोगों को समस्या ना हो, इसके लिए सरकार गंभीर है।

उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी तो प्रखंडों की संख्या को बढ़ाया जायेगा।

बजट सत्र के दौरान सोरेन ने कहा कि सरकार सभी घरों का सर्वे करायेगी। इस दौरान पता लगाया जायेगा कि पंचायत और गांव की प्रखंडों से कितनी दूरी है।

अगर जरूरत पड़ी तो नये प्रखंड बनाये जायेंगे।

विधानसभा में मुख्यमंत्री ध्यानाकर्षण काल में विधायक लोबिन हेंब्रम के सवालों का जवाब दे रहे थे।

- Advertisement -
sikkim-ad

लोबिन हेंब्रम ने सदन में मांग की थी कि राजबिसा को प्रखंड का दर्जा दिया जाये।

क्योंकि, राजबिसा के लोगों को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Share This Article