रांची: रांची स्थित रिम्स अस्पताल में लगातार कोविड पॉजिटिव के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
बुधवार को रिम्स में कोविड पॉजिटिव के 13 मरीज भर्ती हुए हैं। मंगलवार को जहां रिम्स में कोविड पॉजिटिव के 69 मरीज भर्ती थे।
बुधवार को यह संख्या बढ़कर 82 हो गई है। यह जानकारी बुधवार को रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने दी।
उन्होंने बताया कि यहां भर्ती सभी मरीजों का इलाज पेइंग वार्ड, न्यू ट्रामा सेंटर, डेंगू वार्ड सहित अन्य वार्डों में हो रहा है।
उन्होंने बताया कि बढ़ते मरीजों को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए न्यू ट्रामा सेंटर से लेकर अलग-लग वार्डों में बेड तैयार हैं।
इसके अलावा यहां ब्लैक फंगस का कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पोस्ट कोविड का भी कोई मरीज भर्ती नहीं है।