दोस्त की हत्या के आरोप में रांची कोर्ट से नाबालिग दोषी करार, फैसला 29 को सुनाया जाएगा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Special Children’s Court: स्पेशल चिल्ड्रन कोर्ट (Special Children Court) ने नाबालिग दोस्त की हत्या करने के नाबालिग आरोपित को मंगलवार को दोषी करार दिया है।

अभियुक्त की सजा के बिंदु पर अदालत 29 अप्रैल को सुनवाई करेगी। अभियोजन पक्ष की ओर 10 गवाह पेश किये गये थे। जबकि बचाव पक्ष की ओर दो गवाह पेश किये गये थे।

एक जनवरी 2021 को नये साल का जश्न मनाने के दौरान सोनू टोप्पो की हत्या (Murder) पत्थर से कूच कर की गई थी। 2 जनवरी 2021 को सुबह में सोनू टोप्पो का शव करमटोली के Celebration Banquet Hall के पास मिला था।

नये साल का जश्न मनाने के लिए सोनू को उनके घर से उसके दोस्त लेकर निकले थे। बाद में सभी ने शराब पी और सोनू टोप्पो की हत्या (Murder) कर दी। लालपुर थाना में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

Share This Article