रांची में मिला ब्लैक फंगस का एक और मरीज

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: रांची सहित पूरे राज्य में ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ रहे हैं। ब्लैक फंगस से अभी तक राज्य में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी क्रम में शनिवार को रांची में ब्लैक फंगस का एक और मरीज मिला है। वहीं चतरा और पलामू जिले में 1-1 सस्पेक्टेड केस मिला है।

कुल मिलाकर ब्लैक फंगस के झारखंड में 70 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 29 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है।

जबकि 41 सस्पेक्टेड का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर सिद्धार्थ त्रिपाठी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 335417

- Advertisement -
sikkim-ad

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 335417 गया हैं।

इनमें 11783 सक्रिय केस हैं। जबकि 318689 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में 4945 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 95.01प्रतिशत है। रांची में कोरोना के मिले 83 नए केस

Share This Article