रांची: राजधानी रांची में आज 24 मार्च को कुल 93 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं झारखंड में 194 केस मिले हैं। देवघर और रांची में कुल दो मौत भी हुई है। झारखंड में कुल एक्टिव केस 969 हो गए हैं।
रांची शहरी क्षेत्र से 29 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। रांची में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 451, आज 45 मरीज स्वस्थ हुए हैं
अरगोड़ा से 32, कांके से 8, बड़गाई से 10, नगड़ी से 03, रातू से 02 मरीज मिले हैं।
नामकुम से 02, सिल्ली से 01, ओरमांझी से 01, ख़लारी से 01, चान्हो से 01 मरीज मिले हैं।
सेमबो सीआरपीएफ से 02 तथा अन्य जिले (पूर्णिया) का 01 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिला है।
बता दें की मंगलवार को झारखंड में 130 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। वहीं, राज्य में कोरोना से दुमका जिले से एक मरीज की मौत हुई थी।
जबकि राज्य में कोरोना से 71 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 47 मरीज मिले।
बोकारो से सात, देवघर से चार, धनबाद से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 27 मरीज मिले।
दुमका से पांच, गोड्डा से एक, गुमला से सात, हजारीबाग से दो मरीज मिले।
जामताड़ा से एक, खूंटी से एक, कोडरमा से तीन, लोहरदगा से एक, रामगढ़ से पांच मरीज मिले थे।