राजधानी रांची में दिनदहाड़े राह चलती लड़की को अगवा करने का प्रयास, विरोध करने पर राॅड से मारकर मामा का फोड़ा सिर, हाथ तोड़ा, रिम्स रेफर

News Aroma Media
2 Min Read

RANCHI/रांची: राजधानी रांची में अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ गया है कि अब लड़कियों का राह चलना भी मुश्किल हो गया है।

जी हां, कांके रोड चांदनी चौक के समीप अपराधियों ने एक नाबालिग लड़की को दिनदहाड़े अगवा करने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर एजाज नामक युवक पर हमला कर दिया।

लोहे के राॅड से मारकर उसे घायल कर दिया। इससे घटनास्थल पर ही एजाज के हाथ टूट गए और सिर पर भी गंभीर चोट लगी है। घायल एजाज को आनन-फानन में एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद गोंदा पुलिस मौके पर पहुंची।

3 साल पहले दर्ज हुआ था अपहरण का केस, दिल्ली लौटी तो लड़की ने खोला ये राज - Delhi shalimar bagh girl kidnapping secret disclosure seizure studies police crime - AajTak

- Advertisement -
sikkim-ad

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कांके भिट्ठा में छापेमारी करके आरोपित अप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरजान नामक अपराधी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, एजाज के पिता कमरूद्दीन कांके के भिट्ठा के रहने वाले हैं। पिता और पुत्र कांके गांधीनगर अस्पताल में राशन की सप्लाई का काम करते हैं।

PAK में नाबालिग हिंदू लड़की को पुलिसकर्मी ने किया अगवा, फिर बदला धर्म और जबरन रचाई शादी | Pakistani Hindu girl abducted by Policeman forced to convert islam | TV9 Bharatvarsh

गुरुवार की दोपहर एजाज राशन सप्लाई कर घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी नाबालिग भांजी अपनी शादी का सामान खरीदने के लिए चांदनी चौक के पास गयी थी। उसे देखते ही अपराधी वहां पहुंच गए।

युवती को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। इसी रास्ते से गुजर रहे एजाज ने देखा और इसका विरोध किया।

दोनों अपराधी उसके साथ उलझ गए। मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

Share This Article